आंधी और बारिश से मिली राहत, कुछ देर गुल रही बिजली
सासाराम, जून 2 -- सासाराम, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे शहरवासियों को मंगलवार की शाम चार बजे के बाद आई आंधी और बारिश ने बड़ी राहत दी। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। हालांकि तेज हवा और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
गर्मी से राहत दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल थे। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा था। शाम करीब चार बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर के मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जबकि कुछ इलाको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.