अररिया, मार्च 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बेमौसम तेज आंधी और बारिश ने मक्का, गेहूं, मसूर आदि फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेत में नुकसान हुए फसल को देख किसान चिंतत और परेशान हैं। दभड़ा, सिझुआ, लक्ष्मीपुर, मैगरा, रहटमीना, बीरवन, सौरगांव, पगडेरा, तमकुड़ा, जागीर परासी, कोतहपुर, डोरिया, पर्वता, बखरी, कोल्हुआ, शरणपुर, डुमरिया, मधुबनी आदि जगहों पर बारिश और तेज आंधी के कारण खेत में लगे मक्का, गेहूॅ, सरसों व मसूर के फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल के नुकसान होने से किसान काफी दुखी है। किसान बिनोद साह, मदन झा, बिरेन्द्र नाथ मिश्र आदि ने बताया कि प्रखंड के दर्जनों किसान के मक्का, गेहूं, सरसों व मसूर का फसल समाप्त हो गया है। सरकार किसानों के फसल नुकसान का मुआव...