गाजीपुर, जून 2 -- दिलदारनगर। मंगलवार शाम करीब पांच बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूल भरी आंधी, हवाओं और बारिश ने क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन शाम होते ही तेज आंधी के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। पिछले कई दिनों से चल रही पुरवा हवा के कारण आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी और उमस से बेहाल थे। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया था। शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक बढ़ गई। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश से गिरे तापमान का असर दिन में काफूर बारिश और तेज हवाओं के चलते कई वाहन चालक सड़क किनारे रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करते रहे। मौसम में आए बदलाव के बाद लोगो...