कन्नौज, मई 4 -- जिले में बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने शहरी व ग्रामीण जीवन को एक साथ प्रभावित कर दिया है। ठठिया, गुरसहायगंज, तिर्वा, तालग्राम और छिबरामऊ समेत कई इलाकों में जलभराव और अव्यवस्थाओं ने हालात बिगाड़ दिए, लेकिन सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से मक्का, तरबूज, खरबूजा व आम की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। ठठिया कस्बे में नालियां चोक होने से सड़कें तालाब बन गईं, वहीं गुरसहायगंज और तालग्राम क्षेत्र में पेड़ व बिजली पोल गिरने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। तिर्वा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भरने से फसलें गिर गईं, जिससे नुकसान और बढ़ गया। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्त बिजली संकट के चलते पेयजल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.