नवादा, मार्च 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले 24 घंटों के दौरान आई तेज आंधी, वज्रपात और बेमौसम की मध्यम दर्जे की बारिश ने जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भारी क्षति पहुंचायी है। सबसे बुरा हाल कृषि क्षेत्र का है, जहां तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं। अभी प्राथमिक अनुमान लगाए जा रहे हैं। जिले में आए तेज तूफान और मध्यम दर्जे की बारिश ने काफी क्षति पहुंचाई है। तेज हवाओं के कारण गेहूं, सरसों और दलहन की फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। खलिहान में रखे मसूर और केराव आदि की फसल उड़ गयी। आंधी से जिले के कई हिस्सों में पेड़ की टहनियां गिर गयी हैं, जबकि बिजली के खंभे उखड़ने की भी शिकायत मिली है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एकाध जगहों पर पेड़ी की डाल गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। दर्जनों कच्चे मकानों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.