आंधी और बारिश से आम, लीची आडू के बागों को भारी नुकसान
शामली, मई 1 -- बारिश और आंधी से से जहां गर्मी से बड़ी राहत मिली है वहीं आंधी और ओलावृष्टि बागवानों के लिए आफत भरी रही। आंधी से आम, लीची और आडू फूलम आदि फलों के बागों को नुकसान पहुंचा है। बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर आम, आड़ू और फूलम की फसलों को भारी क्षति पहुंची है, जिससे स्थानीय फल उत्पादकों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। क्षेत्र में बीते बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ आए आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने इलाके के किसानों और बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया है। आल्दी, रेलवे रोड, घसोली रोड समेत आसपास के कई गांवों और बाग में तैयार आम, आडू, फुलम को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। तेज आंधी के कारण सैकड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.