कन्नौज, जून 13 -- इटावा, संवाददाता। शुक्रवार की देर रात चली आंधी और उसके बाद हुई बारिश में बिजली की व्यवस्था धडाम कर दी। पूरे शहर की बिजली सप्लाई आंधी चलने के साथ ही बंद कर दी गई थी बाद में जब बिजली सप्लाई खोली तो कई जगह फाल्ट मिले। मरम्मत का काम चलता रहा।सुबह लगभग 3:45 बजे आंधी की शुरुआत होते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी और फिर बारिश बंद होने के बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ।स्थिति यह है कि सुबह 8:00 बजे तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई । कुछ स्थानों पर बिजली सप्लाई चालू कर दी गई ।ऐसा यह भी पढ़ें- बारिश से तार टूटे, पोल गिरे माना जा रहा है कि दोपहर तक बिजली सप्लाई चालू हो पाएगी। पिछले एक सप्ताह से आंधी और बारिश के कारण लगातार बिजली सप्लाई बिगड़ रही है जिससे लोग परेशान हैं। मरम्मत के बाद जैसे-जैसे बिजली सप्लाई चालू हो पाती है ...