लखीसराय, मई 10 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शनिवार की रात में आंधी और बारिश से आम तथा लीची के फलों को क्षति पहुंची। किसानों ने यह सूचना देते हुए बताया कि मकई की फसल अभी पकी नहीं है। इस फसल की भी क्षति हुई है। संपर्क सड़कों पर पानी का जमाव भी हो गया था। खेतों में नमी आ गई है। नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली व्यवस्था भी चरमराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...