इटावा औरैया, मई 29 -- इटावा, संवाददाता। गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे से आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो गई ।हालांकि भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम अच्छा हुआ लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई और सुबह तक यही सिलसिला चलता रहा ।रात 11:00 से सुबह 7:00 बजे तक किसी मोहल्ले में 3 घंटे तो कहीं चार घंटे बिजली मिल सकी। पहले आंधी के कारण बिजली सप्लाई बंद कर दी गई बाद में जब बिजली सप्लाई खोली गई तो कई स्थानों पर फॉल्ट मिले ।‌कहीं तार टूटे थे तो कहीं अन्य कारणों से फाल्ट हो गए थे । कर्मचारी रात में ही मरम्मत में जुटे रहे और एक-एक करके बिजली सप्लाई बहाल होती रही। यह भी पढ़ें- नौतपा की गर्मी में बिजली भी रुठी मुख्य शहर और लाइन पिर क्षेत्र में पूरी रात में कुल मिलाकर 3 से 4 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पाई। यह भी पढ़ें- नौतपा में धूल भ...