फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- कंपिल, संवाददाता। आंधी,पानी से तीन उपकेंद्रों क़े करीब तीन सौ गांव की आपूर्ति ठप हो गई। अगले दिन पेट्रोलिंग कर लाइनमैनो ने कुछ गाँवो की आपूर्ति बहाल कर दी। जबकि कुछ गाँवो की आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी। जिससे ग्रामीणों क़ो परेशानी हुई। 33/ 11 बिजली उपकेंद्र रुटौंल से भटासा ओल्ड, भटासा न्यू, पितौरा, कंपिल सहित चार फीडरो से क्षेत्र क़े गाँवो को आपूर्ति की जाती हैं। शनिवार रात करीब 1.30 बजे तेज हवा चलने से रुटौल उपकेंद्र मे कई जगह फाल्ट हो गया।पेड़ो की टहनिया तारों पर गिर पड़ी। गांव गढ़ी नगला के पास 11केबीए मैन लाइन पर पेड़ गिरने से एक पोल टूट गया।

बिजली आपूर्ति बहाली लाइनमैनो ने पेट्रोलिंग कर रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। कंपिल उपकेंद्र मे आंधी बरसात से लुधईया पॉवर हॉउस से निकली मैन लाइन पर पेड़ की ट...