प्रयागराज, अप्रैल 7 -- आंधी शुरू होते ही मंगलवार देर शाम को ट्रिपिंग बढ़ गई और शहर के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। हालांकि 10 मिनट के अंदर ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। वहीं, कुछ जगहों पर थोड़ी समस्या सामने आई। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे आंधी और पानी से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रामबाग उपकेंद्र में 33 केवी मिंटो पार्क से ट्रिप हो गया। इसके कारण पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। हालांकि, बिजली विभाग की टीम ने महज सात मिनट में ही स्थिति काबू कर लिया और आपूर्ति बहाल कर दी। इसी तरह सिविल लाइंस में भी 10 मिनट में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। वहीं, बनर्जी फीडर पर किसी ने फल फेंक दिया, जिससे ट्रिप हो गया। करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही। इसी तरह ककहरा घाट में भी आंधी और पानी से फॉल्ट होने से बिजली बाधित हुई। वहीं, कानुपर उपकेंद...