मोतिहारी, अप्रैल 30 -- चिरैया। बुधवार की रात आई आंधी तूफान ने चिरैया में कहर बरपा दिया है। अनेक पेड़ और घर धाराशाई हो गए हैं। जबकि थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में तेज आंधी और तूफान की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक फेनहारा गांव निवासी रामेश्वर राम उर्फ इश्वर राम (80) थे। घटना के समय वह खूंटा उखाड़ कर दौड़ रही भैंस को पकड़ने के लिए घर से निकले थे। इसी क्रम में तेज आंधी के झोंको ने उसे धकेल दिया। जिसके कारण वह दिवाल से टक्कराते हुए औंधे मुंह पक्की सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेश कुमार ने पहुंच कर मामले की जांच की तथा शव को कब्जे में ले लिया। जिसे गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में आंधी-बारिश से ...