आंधी और आकाशीय बिजली के रूप में बुधवार शाम आई प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक कहर भदोही में बरपा। यहां तीन महिलाओं से 15 लोग जान गंवा बैठे।
वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। आंधी और आकाशीय बिजली के रूप में बुधवार शाम आई प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक कहर भदोही में बरपा। यहां तीन महिलाओं से 15 लोग जान गंवा बैठे। मिर्जापुर में पेड़ गिरने, कंटेनर पलटने और वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई। चंदौली और सोनभद्र को मिला कर 28 मौत होने की सूचना है। बिजली के दर्जनों खंभों के उखड़ने, तार टूटने से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ा है। भदोही के सरौली गांव में चौरी माता मंदिर में हरिशंकर यादव के भतीजे भरत की शादी के बाद महिलाएं दूल्हे के साथ चौथी की रस्म पूरा करने गई थीं। यह भी पढ़ें- चौरा माता मंदिर पर गिरा पेड़, तीन महिलाओं की मौत उसी दौरान नीम का पेड़ गिर गया, जिसमें दबने से 45 वर्षीय राजकुमारी, 44 वर्षीय लालती और 40 वर्षीय गीता की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.