आंधी-ओलावृष्टि से आम के 70 प्रतिशत मंजर झड़े, किसानों की बढ़ी चिंता
कोडरमा, मार्च 28 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। तेज आंधी-बारिश व ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। इस बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर आम की फसल पर देखने को मिल रहा है। पेड़ों में लगे आम के मंजर (फूल) तेजी से झड़ रहे हैं, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। प्रखंड के किसानों का कहना है कि इस समय आम के पेड़ों में मंजर पूरी तरह खिल चुके थे और फल बनने की प्रक्रिया शुरू हो रही थी। लेकिन अचानक आई तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण मंजर टूटकर गिर रहे हैं। इससे इस साल आम के उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि आंधी-पानी में करीब 70 प्रतिशत मंजूर झड़ चुका है, जो किसानो के लिए चिंता का विषय है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार नमी और मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मधुआ कीट के बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.