आंधी-ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 33 केवी का बिजली पोल उखड़ा, दर्जनों गांवों की बिजली ठप
संभल, जून 11 -- क्षेत्र में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और भीषण ओलावृष्टि के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए, जबकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मुख्य विद्युत आपूर्ति लाइन का 33 केवी का भारी-भरकम बिजली पोल जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गया। पोल गिरने के साथ ही विद्युत तार भी टूट गए, जिससे गुन्नौर क्षेत्र के दर्जनों गांवों और कस्बों की बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बिजली आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.