प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- आंधी के बीच महुआ का पेड़ गिरने से खेत से लौट रही वृद्धा की दबकर मौत हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर खोजबीन के दौरान वह पेड़ के नीचे दबी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर सेवक राय का पुरवा निवासी रामआसरे और उनकी 65 वर्षीय पत्नी बचौना देवी मंगलवार शाम खेत में फसल की रखवाली करने गए थे।

पेड़ गिरने की घटना मंगलवार देर शाम आंधी आने पर रामआसरे घर चले आए। आंधी तेज होने पर बचौना देवी भी घर जाने लगी। तभी रास्ते में महुआ का पेड़ टूट कर बचौना देवी पर गिर पड़ा। उसमें दबकर उनकी मौत हो गई। काफी देर तक बचौना देवी घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजते हुए खेत में पहुंचे। वह महुआ के पेड़ के नीचे दबी पड़ी थी। परिजन उन्हें बाहर निकाले लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस न...