लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार की देर शाम और शनिवार की अहले सुबह आई आंधी, बारिश ने जिलेभर में किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी गेहूं, मक्का, चना, मटर और खेसारी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जबकि आम के बागानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान मक्के और गेहूं की फसल को हुआ है, जो पूरी तरह जमीन पर गिर चुकी है। प्राथमिक आकलन के अनुसार हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में जहां-तहां गिरी फसलें किसानों की बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। प्रभावित किसानों ने बताया कि इस बार उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी सारी उम्मीदों को तोड़ दिया है। किसानों का कहना है कि एक ओर प्रकृति की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.