आंधी, बारिश में 437 ट्रांसफार्मर, 2400 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
बदायूं, जून 3 -- जिले में दो दिन तक आई तेज आंधी और बारिश से विद्युत निगम के 437 ट्रांसफार्मर, 2400 पोल और 87 स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आंधी, बारिश थमने के बाद विद्युत निगम की ओर से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत उपकरणों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। इस आपदा में सबसे ज्यादा किसानों के नलकूपों पर लगे विद्युत उपकरणों को नुकसान हुआ है। हालांकि क्षतिग्रस्त हुए उपकरणों को दुरुस्त कराया जा रहा है, लेकिन कई जगह अभी भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू नहीं हुई है। तेज आंधी, बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ था तो सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत निगम हो उठाना पड़ा था। वजह थी कि तेज आंधी में कई लाइनों पर पेड़ गिरे तो वह टूट गईं और ट्रांसफार्मर भी बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हो गए। तमाम जगह फाल्ट हुए तो सप्लाई के दौरान तेज आंधी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.