आंधी, बारिश में गिरे ट्रांसमिशन के तीन टावर, बत्ती गुल
बदायूं, जून 28 -- तेज आंधी और बारिश से ट्रांसमिशन के तीन टावर गिर गए। तीन टावर गिरने से शहर समेत आसपास के देहात क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर के अलावा आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हुई तो उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए। तीन टावर गिरने की सूचना मिलते ही विद्युत निगम उनकी मरम्मत कार्य में जुट गया। इसके बाद कई घंटों तक चले मरम्मत कार्य के बाद कुछ इलाकों की विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया गया, लेकिन इससे जुड़े कई इलाके विद्युत समस्या से जूझते रहे। विद्युत निगम का मरम्मत कार्य देर शाम तक जारी रहा। शनिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश की वजह से ट्रांसमिशन के 11 केवीए के टावर जो नवादा न्यू विद्युत उपकेंद्र से संचालित थे, वह गिर गए। तीन टावर गिरने की वजह से आमगांव के कृषि व ग्रामीण विद्युत फीडरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.