मैनपुरी, अप्रैल 1 -- अचानक बदले मौसम ने मंगलवार की रात जिले में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज अंधड़ में जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली विभाग के 148 पोल और 12 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार को दिनभर बिजली लाइनों, पोल आदि दुरुस्तीकरण का कार्य चला। अंधड़ से विभाग को 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर बारिश का पानी जगह-जगह भरने में आवागमन में परेशानी हुई। गेहूं की कटाई का काम लटक गया। मंगलवार को अचानक जनपद में मौसम बदला और शाम सात बजे के बाद आसमान में घटाएं छा गईं। सवा आठ बजते-बजते आसमान में बिजली चमकती रही। तेज अंधड़ शुरू हो गया। 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। इन दिनों नुमाइश लगी हुई है। जहां लोग मेला देखने पहुंचे थे। लेकिन अचानक आंधी और बारिश से भी लौट आए। नुमाइश में लगाए गए टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.