रांची, मई 3 -- अड़की, प्रतिनिधि। रविवार शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड में भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के महज आधे घंटे में रोंगो, जिकिलता से लेकर कुड़ापुर्ती तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सैकड़ों घरों के छप्पर उड़ गए, जबकि 100 से अधिक बिजली के खंभे और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। छोटा जिउरी गांव में रीडू मानकी, करम सिंह स्वांसी, एतवा मुंडा, लोचन मुंडा, सुगुनदास मुंडा, केरसे मुंडा, सोमा मुंडा (चौघरी) और बुदडू स्वांसी के घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं किताहातू गांव में दसाय मुंडा और जगाय मुंडा के घरों के शेड तेज हवा में उखड़ गए। सोयको थाना के सामने ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से 25 घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन अस्त-व्यस्ततबाही का म...