पूर्णिया, मार्च 23 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा क्षेत्र में बीते दो दिनों से लगातार आ रही तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्राकृतिक आपदा के इस तांडव ने सैकड़ों एकड़ में खड़ी मक्का और गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है। खेतों में लहलहाती फसल देखते ही देखते जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण मक्का के ऊंचे पौधे पूरी तरह गिर गए हैं। कई जगहों पर पौधे जड़ों समेत उखड़ गए, जिससे अब फसल के बचने की कोई उम्मीद नहीं बची है। वहीं दूसरी ओर, कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल भी बारिश और ओलों की मार से बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से बालियां सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।...कई पंचायतों में...