चक्रधरपुर, मार्च 18 -- सोनुवा। सोमवार रात को आंधी, पानी ने सोनुवा प्रखंड के कई इलाकों में क्षति पहुंचाई। गोलमुंडा में एक ग्रामीण के घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं शशीकेला और राजगांव में दो अलग-अलग घरों पर विशाल पेड़ गिर गए। जिससे घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं आंधी पानी से सोनुआ प्रखंड की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रखंड में सोमवार को रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को दोपहर तक गोईलकेरा-सोनुआ 33 हजार मेन लाइन को ठीक किया गया। लेकिन शाम तक फीडर लाइनों को ठीक करने का काम जारी है। विद्युत कर्मियों के मुताबिक फीडर लाइनों में कई जगहों पर तार टूटने और फॉल्ट से बिजली आपूर्ति को ठीक करने में देर हो रही है। प्रखंड में 20 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। इसी प्रकार गोईलकेरा प्रखंड में भी आंधी, पानी के कारण कई घरों से क्षत उड़ गए हैं।

हिंदी ह...