आंधी, तूफान व ओलावृष्टि से बर्बाद हुए फसलों का सर्वे शुरू
अररिया, मई 10 -- भरगामा। निज संवाददाता मार्च माह के दौरान आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मक्का सहित अन्य फसलों के नुकसान का सर्वे आकलन क्षेत्र में शुरू हो गया है। कृषि विभाग के पर्यवेक्षक, समन्वयक खेतों में जाकर जीपीएस लोकेशन के साथ किसानों के साथ फोटो खींचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को भी कृषि समन्वयक भरगामा पंचायत, पैकपार पंचायत सहित अन्य गांवोंमें मक्का खेतों पर जाकर किसानों के मक्का क्षति का आकलन किया। कृषि समन्वयक बीपू प्रसाद ने भरगामा पंचायत में पहुंचकर किसानों के साथ खेतों में खड़े होकर गिरे हुए मक्का फसल की तस्वीर को खींचा तथा जीपीएस लोकेशन के माध्यम से फसल क्षति का सटीक आकलन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जितने भी किसान अपने क्षति से संबंधित ऑनलाइन आवेदन किए थे, उन्हें सूचना भेज कर उनके फसलों के नुकसान का आकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.