हल्द्वानी, मार्च 16 -- तेज आंधी से पोल टूटे, 16 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति बिजली नहीं होने से ट्यूबवेल बंद, पानी का भी संकटहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। रविवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल झुक गए और पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कमलुवागाजा और गौलापार बिजलीघर से जुड़ी लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र मे ट्यृबवेल नही चलने से लोगो को पेयजल का भी संकट झेलना पडा।रविवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। बिजली लाइनों को खतरा बढ़ने पर ऊर्जा निगम ने एहतियातन बिजलीघरों से सप्लाई बंद कर दी। लगभग एक घंटे बाद मौसम सामान्य ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.