घाटशिला, फरवरी 25 -- आंधी के कारण जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त घाटशिला,संवाददाता। घाटशिला में पिछले 24 घंटे के अंदर जोरदार आंधी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस आंधी तूफान से कई घंटे तक बिजली गुल रही, वही आम व सहजन के फसल को काफी फायदा पहुंचा है, हालांकि उम्मीद से कही ज्यादा हवा के चलने से दोनो पेड़ के फूल कुछ ज्यादा ही गिरने की खबर है। हालांकि संध्या के समय आये आंधी तूफान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में क्या नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। जानकारी के अनुसार घाटशिला में पहली बार सोमवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे बिजली के तेज गर्जन के साथ जमकर आंधी आयी और लगभग 15 से 20 मिनट तक जमकर बारिश हुई। उसके बाद मौसम शांत हो गया। पुन: मंगलवार की शाम लगभग 5.45 बजे आसमान में काले बादल मंडराये और देखते ही देखते जमकर आंधी के साथ बारिश शुरु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.