फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 7 -- कायमगंज,संवाददाता। फर्रुखाबाद से कायमगंज की ओर बढ़ते ही रास्ते में आम के बागों से आती सोंधी खुशबू और हरियाली इस क्षेत्र की पहचान है, लेकिन आज यहां के बागवानो के चेहरों पर मायूसी छा गई है। फलपट्टी के नाम से मशहूर कायमगंज, कंपिल और शमशाबाद के इलाकों में इस बार कुदरत की टेढ़ी नजर लग गई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार आ रही आंधियों ने आम के बागों को बुरी तरह उजाड़ दिया है। महज एक माह पहले तक जिन बागों में पेड़ों की टहनियां अमिया के भार से झुकी जा रही थीं, आज वहां जमीन पर गिरे अमिया के ढेर लगे हैं। बागवानों का कहना है कि इस साल उन्हें लगभग 80 प्रतिशत पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के थपेड़ों ने उनकी कमर तोड़ दी है。 यह भी पढ़ें- तेज बारिश और आंधी से फसलों को नुकसानकिनारों पर मार, घने बागों में थोड़ी राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.