आंधारझोर में ग्रामीण इलेवन टीम बनी चैंपियन
जमशेदपुर, मई 3 -- फोटो है: पटमदा, संवाददाताबोड़ाम के आंधारझोर हाथीकुदा क्रिकेट मैदान में आंधारझोर/केंदडीह क्रिकेट टीम के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट लीग का समापन रविवार को हुआ। फाइनल में ग्रामीण इलेवन ने टाइगर इलेवन को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर टाइगर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रामीण इलेवन की टीम ने 4.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 73 रन बना लिए। विजेता टीम को 8000 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टाइगर इलेवन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अशोक महतो, राकेश सिंह, रघुनाथ रूहिदास, लालू सिंह, सुकुमार महतो, कांत सिंह, बीरेन सिंह का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- बहादुरपुर की टीम बनी प्रतियोगिता की वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.