आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने किया हवन
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में कार्मिक आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी मांगों की सुनवाई नहीं की जा रही है। जिससे उनमें सरकार के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।इस दौरान कहा कि जल्द सुनवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश के सफाई कार्मिक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप वाल्मीकि, जयप्रकाश, दिनेश चौधरी, अशोक चौधरी, श्याम सुंदर, रवि चंडालिया, विशाल, शम्मी, रतन, प्रमोद, विजय, लक्की, जगपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.