नैनीताल, अप्रैल 5 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन जारी है। रविवार को आंदोलन के पांचवें दिन भी क्षेत्र की महिलाएं धरने पर डटी रहीं और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि भाजपा नेताओं के मौखिक आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। महिलाओं ने चेताया कि यदि आज सोमवार तक लिखित आदेश न मिला, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।रविवार को धरना स्थल पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल पहुंचे। उन्होंने आंदोलित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नैनीताल विधायक सरिता आर्य और सांसद अजय भट्ट की ओर से अवगत कराया गया है कि रातीघाट में शराब की दुकान खोलने पर शासन स्तर से रोक लगा दी गई है। मंडल अध्यक्ष के आश्वासन के बाद फिलहाल महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंन...