आंदोलन ही विकल्प : सावैयां
चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा, संवाददाता। यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष सुरेश सावैयां ने झींकपानी स्थित अडानी एसीसी सीमेंट कंपनी के बंद होने पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में इंटक के पास एसीसी कम्पनी को बंद करने के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों से संपर्क कर चरणबद्घ आंदोलन करने के अलावे और कोई विकल्प नहीं बचता है। वे बुधवार को टाटा कॉलेज कैंपस के पास बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कंपनी के बंद होने से क्षेत्र के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के 1600 मजदूरों के समक्ष रोजगार को लेकर भारी विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी। यह भी पढ़ें- पोटका में विकास कार्यों में आदिवासी समाज की भागीदारी की मांग पर प्रदर्शन बैठक के दौरान छात्र नेता पीपुन बारीक, सिदियू सावैयां, विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.