मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। बिहार ग्रामीण बैंक रिटायरीज यूनियन का त्रैवार्षिक सम्मेलन रविवार को मिठनपुरा स्थित एक होटल में हुआ। इसमें अतिथियों व डेलीगेट का स्वागत एनके सिन्हा ने किया। इसका उद्घाटन डीएन त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक रिटायरीज फेडरेशन के महासचिव आनन्द कुमार ने कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मियों ने आंदोलन करके ही सभी मांगों को हासिल किया है। हमें और अधिक संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षता जगदीश ठाकुर ने की। मौके पर अशोक कुमार ठाकुर, मनीषा बनर्जी, रमा शंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार मिश्र, धीरेन्द्र झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.