गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरैया सुगर मिल के श्रमिक नेता जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 7 दिसंबर को श्रमिको का बड़ा आंदोलन करने की योजना बनी है। श्रमिक आंदोलन के ज़रिए चीनी मिल मुद्दा को गरम करने की तैयारी में श्रमिकों को एकजुट किया जा रहा है। 23 नवंबर को रविवार श्रमिकों ने बैठक करके अपने बकाए के भुगतान तथा श्रमिकों के पेंशन पीएफ के विसंगतियों को लेकर आवाज बुलंद किया था। बैठक में ही 7 दिसंबर को बड़ा आंदोलन का फैसला लिया था। श्रमिक नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि 13 वर्ष से बंद मिल को चलवाने से लेकर भुगतान के लिए प्रशासन या सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। जिसके कारण सैकड़ो श्रमिको का करोडों रुपये फंस गया और श्रमिक का परिवार भुखमरी के कगार पर है। कई वर्षों की बकाया वेतन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी आदि की भुगतान, पीएफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.