जौनपुर, मई 28 -- जौनपुर, संवाददाता। उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों को गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न व्यापारिक आंदोलनों में गोली, लाठी खाने के दौरान शहीद हुए व्यापारियों के स्मृति में 26 मई शहीद दिवस के रूप में मनाता है। वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाता है। वरिष्ठ व्यापारी जिला संरक्षक राजदेव यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया और शहीद हुए व्यापारियों को व्यापार जगत का सर्वोच्च बलिदान बताया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों की लड़ाई लड़ते-लड़ते कुल 14 व्यापारी शहीद हुए हैं जिन्हें 26 मई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में याद किया जाता है...