आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों को किया नमन
मुरादाबाद, मई 27 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बर्तन बाजार चौमुखी मंदिर के समक्ष प्रार्थना सभा की। इसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज के ही दिन 1986 में बिक्री कर सर्वे के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज एवं गोली बारी से 14 व्यापारी शहीद हो गए थे। अनेकों घायल हुए थे। तभी से उत्तर प्रदेश में सरकार ने बिक्री कर सर्वे सरकार बंद कर दिया था। यह बंदी आज भी लागू है। अंत में शहीद हुए व्यापारियों को नमन करते हुए उनका स्मरण किया गया। सभा में अजय अग्रवाल सहित हरीश भसीन, प्रदीप रस्तोगी, अंबरीश अग्रवाल, संजय सहगल, संजय रस्तोगी, पवन कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र जैन, गिरीश भंडूला आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- प्रेरणा दिवस पर व्यापारियों ने एकजुटता का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- शहीद व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.