नई दिल्ली, जुलाई 27 -- गुरुग्राम/नई दिल्ली, कासं। नीट पेपर लीक आंदोलन का मुख्य चेहरा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्होंने सबसे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सोनम ने कहा कि इस आंदोलन में छात्रों, युवाओं और जनता की भागीदारी ने साबित किया कि महात्मा गांधी के विचार और उनका बताया रास्ता आज भी प्रासंगिक है। वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी गीतांजलि आंगमो और कई समर्थकों संग राजघाट पहुंचे। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा, 'स्विट्जरलैंड से आने के बाद मैं राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद जंतर-मंतर गया था। यह भी पढ़ें- आंदोलन ने साबित किया महात्मा गांधी का रास्ता आज भी प्रासंगिक : वांगचुक अब 26 दिन के अनशन और इस आंदोल...