पीटीआई, जुलाई 26 -- कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही खत्म हो गया है। प्रदर्शनकारी अब अपने-अपने घर लौट चुके हैं तो वहीं प्रदर्शन स्थल पर कॉकरोच पार्टी के मंच को भी हटा लिया गया है। अब एनडीएमसी जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाके को साफ करने में जुट गई है। ये दिल्ली का वो इलाका है जिसे सबसे साफ-सुथरा माना जाता है। अधिकारियों का कहना है कि जंतर-मंतर उससे जुड़ी सड़कों से करीब 60 मीट्रिक टन कचरा हटाया जाएगा। प्रदर्शन खत्म होने के बाद से सफाईकर्मी, सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन और अन्य सफाई उपकरण रात में ही तैनात कर दिए गए थे। एनडीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि निगम के कर्मचारी ग्राउंड पर मौजूद हैं और सफाई अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। सफाई टीमें टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंत...