शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- कलान तहसील क्षेत्र के जहानाबाद खमरिया गांव में गौशाला निर्माण की मांग को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया।यह धरना प्रदर्शन 14 दिनों से जारी था, जिसमें पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल भी चल रही थी। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन समाप्त कराया। एसडीएम शासन उच्चाधिकारियों का संदेश लेकर धरना स्थल पर पहुंचे।उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पांच हजार गोवंश की क्षमता वाली पांच बड़ी गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।क्षेत्र में आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए, एसडीएम ने तत्काल राहत के लिए दो अस्थाई गोशालाएं जल्द शुरू करने की घोषणा की।इसके अतिरिक्त, मनरेगा योजना के तहत छिदपुरी और खमरिया में दो हजार गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.