आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति
पीलीभीत, जून 16 -- बीसलपुर। अपना दल कमेरावादी की बैठक में 27 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाने महिला आरक्षण विधयेक को लागू किए जाने की मांग को लेकर किए जाने वाले आंदोलन को सफल बनाए जाने की रणनीति तय की गयी। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाए जाने के लिये कई पदाधिकारी बनाए गए। जिलाध्यक्ष प्रेम सागर पटेल ने 27 जून को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में भीड़ जुटाए जाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में शिवकुमार पटेल, हरिओम गंगवार, जगदीश पटेल, सुमनलता, रामकुमार वर्मा, रामचंद्र कोरी, महेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.