बागेश्वर, अप्रैल 17 -- कांडा, देवेंद्र पांडे। कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। अब आंदोलन को महात्माओं का भी समर्थन मिलने लगा है। सभी ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। कालिका मंदिर में प्रदीप तिवाड़ी,चंद्रशेखर महाराज बाबा मढ़गोपेशवर महादेव मंदिर क्रमिक अनशन पर बैठे। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक की मांग उनकी सबसे पुरानी मांगों में एक है। महिला, बुजुर्ग, युवा आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। कांडा, कमस्यार, दुग नाकुरी, जेठाई के लोग विकासखंडसंघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन पर बैठे हैं। बैठक की अध्यक्षता जीवन लाल वर्मा ने संचालन आलम मेहरा ने किया। इस मौके पर संघर्ष समिति उपाध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, ईश्वरी लाल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, शेखर चंद्र पांडेय, आनंद राम, हेम क...