अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- स्याल्दे, संवाददाता। चौकोट संघर्ष सेवा समिति स्याल्दे के बैनर तले चल रहा ऑपरेशन मूलभूत सुविधाएं आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान लोगों ने आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने देने का ऐलान किया। आंदोलन के तहत बुधवार को लोगों ने साशन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि यदि किसी ने भी आंदोलन को तोड़ने और भ्रमित करने की कोशिश की तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। साफ किया कि जब तक सीएचसी में डॉक्टर व संसाधन, लावारिस जानवरों से निजात सहित आठ सूत्रीय मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बुधावार को क्रमिक अनशन पर भूपाल सिंह, दिगम्बर धौलाखंडी, पंकज रजवार, भूपाल मनराल, मनोज बैठे। यहां प्रकाश चद्र, चंद्र प्रकाश उप्रेती, भूपाल मनराल, संजू नेगी, मनोज पटवाल, राकेश बिष्ट, ललित बिष्ट, हरि सिंह, भूपेंद्र कुमार आदि थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.