वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने 11वें दिन धरनास्थल मधुबन में मानव शृंखला बनाकर एकजुटता प्रदर्शित की। शनिवार को परिसर में शांति मार्च की अनुमति न मिलने पर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। कहा कि शुक्रवार को चीफ लेबर कमिश्नर के आने पर उन्हें अनुमति दे दी गई और अगले दिन उन्हीं मार्गों पर निकलने से रोका गया। कर्मचारियों ने मधुबन में ही शांतिमार्च भी निकाला। नियमितीकरण और जूनियर क्लर्क भर्ती स्थगित करने की मांग को लेकर 11 दिन से कर्मचारी धरना दे रहे हैं। मधुबन स्थित धरनास्थल पर शुक्रवार को चीफ लेबर कमिश्नर मुकेश कुमार तिवारी और अन्य अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। यह भी पढ़ें- बीएचयू कर्मचारियों से मिले चीफ लेबर कमिश्नर इसके बाद एलडी गेस्ट हाउस में कर्मचारियों के प्रत...