वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में स्थायीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने आंदोलन को अब बेमियादी अनशन में बदलने की चेतावनी भी दी है। मंगलवार को आंबेडकर जयंती पर कर्मचारी डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र लेकर धरने पर बैठे और बीएचयू प्रशासन से समानता का दर्जा मांगा। मधुबन स्थित धरनास्थल पर कर्मचारी पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। खास यह कि इस धरने में उनके परिवारीजन और बच्चे भी शामिल हो गए। कर्मचारियों ने फिर अपनी मांगें दोहराई हैं। यह भी पढ़ें- अनुमति नहीं मिली तो मधुबन में निकाला शांति मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...