आंदोलन के बीच NEET के छात्रों से मिले यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी, बोले- छात्र पक्ष व विपक्ष के नहीं
लखनऊ, जुलाई 24 -- दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीट पेपरलीक को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से भेंट की। चौधरी ने अपने राजधानी लखनऊ स्थित आवास पर नीट क्वालीफाइड छात्रों का स्वागत किया। उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। इसे नीट पेपरलीक के मद्देनज़र डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है। पंकज चौधरी ने कहा कि देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि छात्र किसी पक्ष व विपक्ष के नहीं होते, बल्कि उनका एक मात्र ध्येय अपने लक्ष्य को प्राप्त करना और राष्ट्र के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका सुनिश्चित करना होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ, देश के भविष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.