चतरा, अप्रैल 5 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के समन्वय समिति के बैनर तले एक बैठक की गई। जिसमें प्रखंड सभी सहायक अध्यापक शामिल हुए। अगामी 18 अप्रैल को संघ द्वारा मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। हंटरगंज प्रखंड से आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यकारी सचिव के पद पर प्रदीप यादव, कार्यकारी कोषाध्यक्ष अमित कुमार एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हंटरगंज के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सहायक आचार्य और सहायक अध्यापक के बीच विरोध का बीज अंकूरीत करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.