आंदोलन की चेतावनी देते ही केयू ने जारी की दो साल से लंबित परीक्षा की तिथि
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में सत्र की लेटलतीफी से छात्रों का आक्रोश बढ़ने लगा है। एक तरफ विवि प्रशासन ने सत्र को नियमित करने के लिए हाल ही में परीक्षा कैलेंडर जारी किया है तो दूसरी ओर, छात्र बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। वे विश्वविद्यालय की लापरवाही और अनदेखी से तंग आ गए हैं। विवि में कई सत्र दो साल तक विलंबित चल रहे हैं। इनमें एलएलबी का सबसे बुरा हाल है। एलएलबी (सत्र 2024-27) के प्रथम सेमेस्टर की ही परीक्षा अबतक नहीं ली जा सकी है। इसको लेकर आंदोलन की चेतावनी देने पर विवि प्रशासन ने आनन-फानन में दो साल से लंबित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी। यह परीक्षा सात सितंबर से 28 सितंबर तक होगी। दरअसल, आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने गुरुवार को कोल्हान विवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर एलएलबी प्रथम सेमेस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.