फतेहपुर, मई 1 -- बहुआ। खागा कोतवाली क्षेत्र में हुए जघन्य दुष्कर्म कांड से पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा आंदोलन की चेतावनी दिए जाने पर प्रशासन सतर्क हो गया। शुक्रवार सुबह बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर स्थित उनके आवास पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इस दौरान ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव, दरोगा एरिस पटेल व बहुआ चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने हेमलता पटेल को भरोसा दिलाया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- पहचान छिपाकर फरार रेप आरोपी पर एक लाख का इनाम, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.