आंदोलन कर रहे छात्रों से सीएम खुद बात करें: जयराम
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- डुमरी के विधायक जयराम महतो ने शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर कदमा के उलियान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने झारखंड राज्य निर्माण में निर्मल महतो के योगदान को याद करते हुए कहा कि यदि उनकी शहादत न होती तो वर्ष 2000 में झारखंड का अलग राज्य बनना संभव नहीं था। जयराम महतो ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के नौजवानों, किसानों, महिलाओं और विस्थापितों के सपने अधूरे हैं। जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में हुई परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। यह भी पढ़ें- अनशन पर बैठे टाइगर जयराम महतो, पानी भी नहीं पिएंगे; सरकार को एक चेतावनी इससे युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.