आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की संघ ने की निंदा
चाईबासा, अगस्त 13 -- चाईबासा। जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ रांची में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज की छात्र संघ ने कड़ी निंदा की है। छात्र नेता पीपुन बारीक ने पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया। पीपुन बारीक ने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में उनकी आवाज सुनने के बजाय लाठीचार्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से करने की मांग की। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संघ ने की सीबीआई जांच की मांग छात्र संघ ने जेपीएससी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.