बरेली, मार्च 21 -- चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में आंदोलन कर रहे किसानों का टेंट कोतवाली पुलिस ने उखाड़ दिया। किसान सत्याग्रह समिति के संयोजक डॉ़ हरीश गंगवार और अध्यक्ष विपिन पटेल के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दोपहर से शाम तक डॉ़ हरीश गंगवार को जमानत देने का प्रयास हुआ, लेकिन वह जेल जाने की जिद पर अड़ गए। आखिरकार उनको जेल भेज दिया गया। विपिन पटेल को जमानत मिल गई। बदायूं के बगरैन गोदाम से हजारों क्विंटल बीज दो एजेंसियों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने समिति की कोई सुनवाई नहीं की। चार करोड़ का 1031 मीट्रिक टन अनाज (बीज) लूटने का आरोप लगाते हुए किसान सत्याग्रह समिति की ओर से 17 जनवरी से बरेली में गांधी पार्क पर आंदोलन कर रहे थे। समिति के संयोजक डॉ़ हरीश गंगवार के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा था, जिसे कांग्रेस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.